अयोध्या में सपा विधायक अभय सिंह का मुख्तार अंसारी से कनेक्शन होने का आरोप लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने सपा विधायक अभय सिंह को अंसारी गैंग का सदस्य बताकर अपने परिवार को जान का खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह की गिरोह की यह प्रवृत्ति रही है। वह सुरक्षा पाने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकता है। मुझे फंसाने के लिए अभय सिंह अपने दोस्त की हत्या भी करा सकते है।उन्होंने सीएम योगी से पूरे मामले में SIT से जांच करावाने की मांग की है। सोमवार को NIA और दिल्ली पुलिस ने पूरा बाजार में लारेंस बिश्नोई गैंग के ठिकानों पर छापामारा था। जहां से टीम ने एक नाबालिग को पकड़ा था।गुरुवार को खब्बू तिवारी ने कहा कि विधायक अभय सिंह यूपी के सबसे बड़ा अपराधी है। जो मुख्तार अंसारी के गिरोह का सदस्य है। अभय सिंह का काला इतिहास रहा है। मेरे द्वारा उनकी हत्या की बात करना हास्यापद है। मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं। खब्बू तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि SIT जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि 2004 में जब सपा की सरकार थी और अफजाल अंसारी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। तब मुख्तार अंसारी के शूटर के रूप में अभय सिंह की लोकसभा चुनाव में क्या भूमिका थी।खब्बू तिवारी ने कहा कि अभय सिंह की गिरोह की यह प्रवृत्ति रही है। वह सुरक्षा पाने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकता है। मुझे फंसाने के लिए अभय सिंह अपने दोस्त की हत्या भी करा सकते है।