हापुड़19 मिनट पहले
कॉपी लिंक
हापुड़ में 102 एंबुलेंस के 11211 केसों की जांच होगी। जांच के लिए शासन से केसों की लिस्ट आ चुकी है। तीन महीने के केसों की जांच कराई जाएगी। जांच के लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग कमेटी बनाने में जुट गया है। 108 एंबुलेंस केसों की जांच में फर्जीवाड़ा खुल चुका है। शासन के आदेश पर जनपद में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस के तीन महीने फरवरी, मार्च, अप्रैल के केसों की जांच हो रही है।
शासन से आई केसों की लिस्ट
सबसे पहले 108 एंबुलेंस के केसों की जांच कराई गई है। जिसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 108 एंबुलेंस के 4157 केस में से 259 केस फर्जी मिले हैं। अब 102 एंबुलेंस के केसों की जिले में जांच होगी। जांच के लिए शासन से केसों की लिस्ट आ चुकी है। इसमें 11211 केस शामिल हैं। 102 एंबुलेंस के तीन महीने के केसों की जांच होगी। शासन से लिस्ट आने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जांच के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी बनाई जाएंगी। चार ब्लॉक में चार कमेटी जांच कार्य करेंगी।
सभी केसों की होगी जांच
मामले में एंबुलेंस के नोडल अधिकारी डॉ केपी सिंह ने बताया, जनपद में 108 एंबुलेंस के केसों की जांच पूरी हो गई है। अब शासन से 102 एंबुलेंस के केसों की जांच के लिए लिस्ट आई है। जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही हैं। जिले में चार कमेटी सभी केसों की जांच करेंगी। गहनता से जांच कराई जायेगी।
खबरें और भी हैं…