विंटर सीजन में हमें बहुत सी समस्याएं होती है। उनमें से एक फटी हुई एड़ियां भी है। जैसे जैसे ठंड बढ़ती है वैसे फटी एड़ियों की समस्या होने लगती है। कभी-कभी फटी हुई एड़ियां दर्द भी करती है। इसलिए इनसे छुटकारा पाना जरूरी होता है। अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान है तो इसके लिए आपको घर पर ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा। अगर आपकी एड़ियां फट गई है तो आप गर्म पानी में अपने पैरों को डुबोकर 15 मिनट तक रखें। उसके बाद गुनगुने पानी में पैरों कर रखें। उसके बाद आप एडीओं को अच्छे तरीके से साफ कर लें। साफ करने के बाद कोई भी अच्छी मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं। इससे फटी एड़ियों में राहत मिलेगी। इसके अलावा भी बहुत से नुस्खे अपनाए जा सकते हैं।
फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल भी उपयोगी होती है। इसके लिए आप पैरों अच्छे तरीके से साफ करने के बाद उस पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह उपाय आप रात को भी कर सकते हैं इससे फटी एड़िया धीरे-धीरे दूर होंगी। इसके अलावा केला भी फटी एड़ियों को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है। पके केले को मैश करके फटी हुई एड़ियों पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे रहने दें। उसके बाद आप पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को रोजाना करने से फटी एड़ियों से छुटकारा मिलता है। रोजाना सोने से पहले एडियों को अच्छे तरीके से साफ करने के बाद उस पर वैसलीन लगाई जा सकती है। उसके बाद आप सॉक्स पहन कर सो जाएं। ऐसा करने से भी आपकी एड़ियां मुलायम बनती है।