अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बंदीपुरा पुलिया के नीचे मरे 21 जुलाई को मृत मिले 40 साल के युवक के मर्डर के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हालांकि मर्डर किसका हुआ था। यह अब तक पता नहीं लगा है।
मतलब अज्ञात शव मिला। जिसकी पहचान भी नहीं हो सकी थी। आखिर में पुलिस ने अज्ञात के शव का अंतिम संस्कार कराया था। लेकिन मर्डर केचार महीने बाद आरोपी 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश निकला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बालिकाओं से छेड़छाड़ की तो पीटने से मौत
21 जुलाई को पुलिस को पता लगा था कि बंदीपुरा पुलिया के पास किसी व्यक्ति को पीट दिया गया। वह पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मृत पड़ा था। पता लगा कि उसी युवक ने बालिकाओं से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि उसके शरीर पर कहीं से खून नहीं निकला हुआ था।
आखिर में यह पता लगा कि लकड़ी से सिर पर चोट करने वाला आरोपी अलवर शहरमें मन्नाका रोड पर तूड़ी बेचने की जगह पर मजदूरी करता है। इसके बाद पुलिस ने नसरू खां पुत्र हिम्मत खां निवासी रतवाका मालाखेड़ा को गिरफ्तार किया। जिसने घटना को स्वीकर करने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी निकला। जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।