बालीवुड के दिल की धड़कन कार्तिक आर्यन आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘आशिकी 3’ में नजर आएंगे। कार्तिक का कहना है कि ‘आशिकी’ ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और ‘आशिकी 3’ में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। 1990 में आई फिल्म आशिकी के साथ टी सीरीज और विशेष फिल्म्स ने अपनी पहली पार्टनरशिप की थी और अब 32 साल बाद निर्माता मुकेश भट्ट और निर्माता भूषण कुमार आशिकी 3 के लिए एक साथ आ रहे हैं। प्यार की कहानी: आशिकी की सभी फ्रेंचाइजी प्यार, रोमांस और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती हैं और इसने आज तक सभी के दिलों में अपनी जगह बनाए रखी है। फ्रेंचाइजी का म्यूजिक इसकी यूएसपी रहा है। 1990 में आई ‘आशिकी’ एक बड़ी म्यूजिकल हिट थी। यह एक सिंगर की कहानी थी, जो पुलिस स्टेशन में एक खूबसूरत लड़की से अनायास ही मिल जाता है। इसका पोस्टर भी काफी हिट था। इसी फिल्म ने कुमार सानू को फेमस किया था। ब्लॉकबस्टर थी आशिकी 2 भी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय की आशिकी 2 भी 2013 की ब्लॉकबस्टर थी। अरिजीत सिंह के गाने भी हिट हुए थे। घबराए हुए थे रिलीज से पहले निर्माता मुकेश भट्ट ने बताया कि ‘आशिकी’ की रिलीज से एक दिन पहले 16 अगस्त 1990 की शाम, गुलशनजी और मैं बहुत घबराए हुए थे, अगले दिन रेकॉर्ड टूट गए और इतिहास रच दिया गया। आज भूषण, प्रीतम, अनुराग और देश के दिल कार्तिक के साथ उम्मीद है कि ‘आशिकी 3’ पहले की तरह प्यार का जश्न मनाएगी